पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज प्राचार्य से युवकों ने की मारपीट

पीजी कॉलेज प्राचार्य से युवकों ने की मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवकों पर कोतवाली में मामला दर्ज

भास्करसंवाददाता शिवपुरी।

माधवचौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य एमएस राठौड़ की चार युवकों ने मामूली बात पर रविवार को मारपीट कर दी। प्राचार्य का कहना है कि मारपीट करने वाले युवकों से उन्होंने केवल यह पूछा था कि गत रोज जो 12 लाख की कार यहां से चोरी हुई है उनके पास भी ऐसी ही कार है तो इसकी सिक्योरिटी के लिए वह क्या करें। बस इसी बात पर हुए विवाद में प्राचार्य की मारपीट कर दी। प्राचार्य की रिपोर्ट पर से पुलिस ने कमल गर्ग सहित तीन युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि प्राचार्य ने पेट्रोल पंप पर आकर अभद्रता की और खुद ही अपनी गाड़ी तोड़कर पुलिस में शिकायत कर दी। कमल गर्ग ने बताया कि प्राचार्य ने उनके दोस्त के पेट्रोल पंप पर आकर पहले तो अभद्रता की। जब उनसे मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसी बात पर विवाद में स्वयं प्राचार्य ने अपनी गाड़ी तोड़ दी। युवक कमल गर्ग ने भी प्राचार्य के खिलाफ शिकायती आवेदन कोतवाली पुलिस को दिया है। पुलिस ने इसे जांच में लिया है। मारपीट का शिकार हुए पीजी कॉलेज के यह प्राचार्य पिछले कई दिनों से विवादों में हैं। बीते रोज कॉलेज में भी तीन छात्रों से इन्होंने गाली गलौच कर दी थी जिस पर छात्रों ने धरना दे दिया था।

िसर्फ यही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है