पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकली धूप,मिली राहत

निकली धूप,मिली राहत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम खुलने से किसानों ने ली राहत की सांस

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

पोहरीउसके आसपास के इलाकों में शनिवार को ओले गिरने की खबरों के बाद रविवार को मौसम में सुधार हुआ। रविवार को सुबह भी हल्की बारिश हुई लेकिन दोपहर में धूप निकले से किसानों ने राहत की सांस ली। दोपहर में दो बजे बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गेहूं की फसल को फायदा

^दोदिन से जो बारिश हुई उससे गेहूं की फसल को बहुत फायदा है। रविवार को मौसम साफ हो गया है ऐसा ही मौसम आगे बना रहा तो फसल अच्छी आने की उम्मीद है। एचकेएसकुशवाहा, उपसंचालक, कृषि