भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आज
शिवपुरी| भारतीयजनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर मंडलवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 9 फरवरी को जिले के बदरवास रन्नौद में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुबेर सिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सोनू बिरथरे ने बताया कि बदरवास में बैठक का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से तथा रन्नौद में दोपहर 2 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से बैठकों में उपस्थित होने का आह्वान किया है।