- Hindi News
- सोमवार की बजाय टीएल बैठक होगी मंगलवार को
सोमवार की बजाय टीएल बैठक होगी मंगलवार को
शिवपुरी| कलेक्टरराजीव दुबे द्वारा प्रति सोमवार को ली जाने वाली टीएल बैठक इस बार मंगलवार को रखी है। इस बार इस बैठक को दूसरे दिन रखा गया है। समय-सीमा के पत्रों की प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली यह मीटिंग अब मंगलवार 10 फरवरी को 3 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वे 10 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे बैठक में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहे।