- Hindi News
- सातवीं बार मियाद बढ़ने से फिर मिला पंजीयन का मौका
सातवीं बार मियाद बढ़ने से फिर मिला पंजीयन का मौका
खाद्य सुरक्षा कानून के तहत एक बार फिर से पंजीयन का मौका
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
खाद्यसुरक्षा कानून के तहत केन्द्र सरकार ने एक बार फिर से व्यवसायियों के लिए पंजीयन कराने की मोहलत बढ़ा दी है। बढ़ाई गई मोहलत के आधार पर अब खान-पान सामाग्री बेचने वाले 4 अगस्त तक लाइसेंस रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। तारीख को बढ़ाए जाने से व्यवसायी खुश हैं। गौरतलब है कि पंजीयन के लिए 4 फरवरी आखरी तारीख थी, लेकिन अब सरकार ने लाइसेंस रजिस्ट्रेशन लेने के लिए 6 माह की मोहलत और दी है।
7वीं बार मिली छूट
खान-पानसामग्री बेचने वालों को इस नए एक्ट के अनुसार पंजीयन कराना है। 2012 में इस कानून को लागू किया गया था तब से बार-बार इसकी तारीख बढ़ती जा रही है। शिवपुरी में 20 हजार छोटे-बड़े दुकानदार हैं जिनका पंजीयन इस एक्ट में होना है लेकिन अभी तक मात्र 4 हजार पंजीयन ही हो सके हैं।
रजिस्ट्रेशनके लिए यह करें व्यवसायी
{खान-पान का सामान बेचने वाले दुकानदार को किसी भी नेट कैफे या स्वयं एफएसएसएआई डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा।
{ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आईडी, मोबाइल नंबर और 100 रुपए की फीस लगेगी।
{ लाइसेंस के लिए अलग-अलग हिसाब से फीस है जिसे जमा करके लाइसेंस लिया जा सकता है।
{ 12 लाख से कम टर्न ओवर वाले दुकानदार व्यापारी को कियोस्क सेंटर पर रजिस्ट्रेशन कराकर 100 रुपए का चालान भरना है।
{ 12 लाख से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारी को दो हजार रुपए का चालान बनाकर रजिस्ट्रेशन कराना है।
शहर के 14 नं. कोठी स्थित परचून की दुकानें
जल्द करा लें पंजीयन
^खाद्यसुरक्षा कानून के तहत रजिस्ट्रेशन लाइसेंस बनाने के लिए वेबसाइट पर आए निर्देश के अनुसार यह तारीख 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। अब जो खाद्य व्यवसायी पंजीयन से छूट गए हैं वह इस दौरान अपना पंजीयन करा लें। आशुतोषमिश्रा, फूड इंस्पेक्टर, शिवपुरी