पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय समय में पांच लाख लोगों को मिली ‘सेवा की गारंटी’

तय समय में पांच लाख लोगों को मिली ‘सेवा की गारंटी’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुर्माना लग जाए इसलिए अफसर, कर्मचारी तुरंत निपटा रहे प्रकरण

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

सरकारीदफ्तरों में अपने काम से परेशान रहने वाले कई लोगों के लिए इस समय लोकसेवा गारंटी केंद्र काफी मददगार साबित हो रहे हैं। लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत खोले गए केन्द्रों पर बीते तीन साल में 4 लाख 99 हजार 542 लोगों के आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया गया है। लोगों को समय सीमा में सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए खोले गए इन आठ केंद्रों पर कई सेवाएं तो ऑनलाइन दी जा रही हैं। इसमें खसरा-खतौनी की नकल, भू-अभिलेख पुस्तिका, श्रम, गृह और स्वास्थ्य विभाग की कई सेवाएं शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2012 में खोले गए इन केन्द्रों पर 5,74,434 लोगों ने अपने आवेदन जमा किए, जिसमें से 4,99,542 आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया गया, जबकि 34757 आवेदनों का समय सीमा के बाद आचार संहिता आदि के कारण निराकरण हुआ। वर्तमान में 38969 आवेदन लंबित हैं।

कलेक्टोरेट स्थित लोकसेवा केंद्र पर अपनी समस्याओं का आवेदन देते क्षेत्रवासी

समय सीमा में हो रहे हैं काम

^अभीतक पांच लाख के आसपास आवेदनों का निराकरण हो चुका है। 68 सेवाएं तो ऑनलाइन हैं। इससे लोगों को अब अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। रविशर्मा, जिला प्रबंधक, लोसे केंद्र शिवपुरी

कार्यालय के चक्कर लगाने की नहीं है जरूरत

{लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत 8 केन्द्र संचालित हो रहे हैं यहां पर 22 विभागों की 124 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है।

{ केवल यहां निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन जमा कर इन सेवाओं को प्राप्त किया जा सकता है इसके बाद संबंधित व्यक्ति को किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

{ जिस सेवा के लिए आवेदक ने आवेदन दिया है उसको इस केन्द्र पर ही वह सेवा मिलेगी, जैसे भू-अधिकार ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस की डुप्लीकेट प्रति, बीपीएल राशनकार्ड बनवाना आदि काम आवेदन जमा करने के बाद निर्धारित दिवस में पूरे होंगे।