पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेताओं के हाथों में पानी परिवहन की जिम्मेदारी नहीं रहने दूंगी

नेताओं के हाथों में पानी परिवहन की जिम्मेदारी नहीं रहने दूंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने दिमाग की बत्ती जला लो नहीं तो मैं आपको ठीक कर दूंगी
90 लाख रुपए की लाइट्स का हिसाब नहीं दे सके नपा के एचओ

पेयजल परिवहन की मॉनीटरिंग का जिम्मा कलेक्टर को सौंपा

अफसर को मंच से फटकारा

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

मंत्री जी, हमारे यहां सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। पीने के लिए पानी नहीं है। वार्ड में 33 बोर हैं लेकिन सभी सूख गए। यह बात वार्ड 14 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उद्योग मंत्री यशोधरा राजे को बताईं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उद्योगमंत्री ने नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को फटकार लगाई लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था। मंत्री ने मौके पर कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देश दिए कि अब से पानी समस्या की मॉनीटरिंग आप करेंगे। उन्होंने कलेक्टर पानी के मसले पर एक कमेटी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद लालामाटी में हुए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नपा में 90 लाख की स्ट्रीट लाइट घपला फिर गरमा गया। इस पर उद्योग मंत्री ने नपा के एचओ गोविंद भार्गव को फटकार लगाते हुए कहा कि मैने 90 लाख रुपए की लाइट भोपाल से भेजी हैं, मुझे इनका हिसाब चाहिए। आप अपने दिमाग की बत्ती जला लो। नहीं तो मैं आपको ठीक कर दूंगी।

आवेदन दिखाते पीड़ित।

चुनाव में सहयोग नहीं किया तो पानी नहीं दे रहे पार्षद
वार्ड क्रमांक 20 निवासियों ने उद्योग मंत्री के काफिले को रोक कर वार्ड कहा कि वार्ड पार्षद और उनके पति गब्बर परिहार वार्ड में पानी की सप्लाई इसलिए नहीं देते हैं कि उन्होंने चुनाव के समय उनका सहयोग नहीं किया। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें पानी मिलेगा।

अफसर को लगाई फटकार
: मंत्री यशोधरा राजे के पास एक महिला मिथिलेश दुबे पहुंची और उसने कहा कि उनका समूह एक आटा चक्की प्लांट लगाना चाहता हैं, लेकिन एआर रजक सपोर्ट नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने मौके पर उन्हें लताड़ लगा दी।

कांग्रेस के नपा उपाध्यक्ष ने छुए पैर
लंबे समय तक कांग्रेस के नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा यशोधरा राजे के शहर के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर चल रहे थे, लेकिन आज दोनों ही नगरपालिका के वरिष्ठ पदाधिकारी यशोधरा राजे के कार्यक्रमों में शामिल हुए। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने कहा कि शहर के विकास के लिए मैं हमेशा यशोधरा राजे के साथ रहूंगा। भले ही मैं कांग्रेस में हूं लेकिन जहां तक शिवपुरी का विकास हैं तो मेरे लिए यह सबसे प्राथमिकता का काम हैं।

मंत्री जी, मेरे पति की आवाज चली गई, मदद करो
लालमाटी में ग्यासी प्रजापति उम्र 55 साल एक झोलाछाप डॉक्टर कैलाश सोनी को दिखाने गया था। उसका बीपी ठीक नहीं था, डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उसकी आवाज चली गई। अब उसकी मदद कोई नहीं कर रहा है उसकी प|ी ने यह बात मंत्री से कही तो उसे तत्काल अस्पताल में दाखिला मिल गया और मदद का आश्वासन भी।

उद्योग मंत्री यशोधरा राजे नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह से समस्याओं पर ध्यान देने के लिए कहती हुईं।

मंत्री ने सबको किया अाश्वस्त
नरेंद्र उपाध्याय: मैडम प्राइवेट टैंकर से पानी भर रहे हैं सरकारी से दिलवाओ।

यशोधरा राजे : अब नेताओं के हाथों में पानी के परिवहन की जिम्मेदारी नहीं रहने दूंगी। कलेक्टर खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और सबको टैंकर से पानी मिलेगा।

रीता नागपाल: हमारे यहां सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यशोधरा राजे : नपाध्यक्षजी जवाब दो, नगर पालिका कह रही है उनके पास लाईटें नहीं हैं। बहुत जल्द आपके पास सड़कों पर लाइट लगाने के लिए होंगी।

सुभद्रा: कुछ भी करो हमे पानी दो, हमें ट्यूबवेल से ही पानी दिलवा दो

यशोधरा राजे : आप लोगों ने बोर करके धरती की छाती को छलनी कर दिया है। आपको सरकारी टैंकर पानी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...