पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावारिश नवजात बच्ची का शव मिला

लावारिश नवजात बच्ची का शव मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|जिला अस्पतालपरिसर में नए आईसीयू निर्माण भवन के पास रविवार को एक नवजात बालिका का शव मिला है। सुबह कुछ लोग जब यहां पर काम कर रहे थे तो इस बात की सूचना उन्होंने अस्पताल के कर्मचारी अन्य लोगों को दी। बताया जाता है कि बालिका के शव के एक हाथ में ब्रनूला लगा हुआ था इससे संभावना जताई जा रही है कि इस बालिका का जन्म अस्पताल में हुआ है और यहां पर बीमारी के चलते मौत के बाद इसके परिजन इसे यहीं दफनाकर चले गए। अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार की शाम को विभिन्न बीमारियों के चलते चार नवजात बच्चियों की मौत हुई थी इसी मेें से कोई ग्रामीण अपनी बच्ची को अस्पताल के इस हिस्से में जमीन में दबा गया। बाद में कर्मचारियों ने इस नवजात के शव को दूसरी जगह पर जमीन में दफना दिया।