- Hindi News
- पुलिसकर्मियों में डायबिटीज और दिल के मरीज ज्यादा निकले
पुलिसकर्मियों में डायबिटीज और दिल के मरीज ज्यादा निकले
शिवपुरी |रविवार कोपुलिस अस्पताल के सामने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अस्पताल के विशेषज्ञों ने जब पुलिसकर्मियों की जांच की तो अधिकांश पुलिसकर्मी किसी किसी रोग से ग्रसित हैं। शिविर में हृदयरोग एवं डायबिटीज के मरीज अधिक मिले। जिन्हें डॉक्टर ने उपचार करवाने नियमित दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। खास बात यह कि शिविर में पुलिसकर्मियों की प|ी एवं अन्य परिजन को भी आमंत्रित किया था, लेकिन जांच करवाने पुलिस वाले ही आए, उनमें से भी कई को तो मोबाइल करके बुलाना पड़ा। चर्चा है कि पुलिस आरक्षक प्रदीप रावत द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद अधिकारियों को अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान आया, शायद इसीलिए यह शिविर आयोजित किया गया।