- Hindi News
- 204 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन तिरुपति रवाना
204 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन तिरुपति रवाना
शिवपुरी |मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को 204 यात्री शिवपुरी रेल्वे स्टेशन से तिरुपति जाने वाली विशेष रेलगाड़ी के लिए गुना रवाना हुए इन यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर विदा करने के लिए पोहरी विधायक प्रहलाद भारती विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर उनको यात्रा की शुभकामनाएं प्रदान की। गौरतलब है कि इस बार तिरुपति जाने वाली विशेष रेलगाड़ी अशोकनगर, गुना और शाजापुर होकर जा रही है। जिसमें शिवपुरी के 204 यात्री गुना रेलवे स्टेशन से शामिल होंगे।