- Hindi News
- ‘सामाजिक ढांचे को तोड़ने का कार्य है कन्या भ्रूण हत्या’
‘सामाजिक ढांचे को तोड़ने का कार्य है कन्या भ्रूण हत्या’
शिवपुरी| कन्याभ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। जो केवल हमारे सामाजिक ढांचे को तोड़ने का कार्य कर रहा है बल्कि घातक भी है। इस काम में समाज के साथ हम सभी को आगे आना होगा। इन सबके लिए अकेले सोनोग्राफी सेंटरों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता बल्कि कहीं कहीं हम भी दोषी हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार ने मप्र मानव अधिकार आयोग और महिला सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।