पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन फार्म भरकर लें एनरोलमेंट नंबर

ऑनलाइन फार्म भरकर लें एनरोलमेंट नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निश्चित तारीख तक भर दें फार्म

Ãएनरोलमेंटनंबरके लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। आखिरी तारीख ३० सितंबर है। लेट फार्म भरा तो इसकी फीस ज्यादा लगेगी। इसलिए जिन छात्रों को यह फार्म भरना है वह निश्चित तारीख में भर दें। हमने सभी छात्रों को सूचित कर दिया है।

-पुष्पेंद्रपरसेड़िया,प्रोफेसर,पीजीकॉलेज

इस तरह अपनानी है प्रक्रिया

{ छात्रों को एमपी ऑनलाइन पर दी गई प्रक्रिया में एप्लीकेशन फार्म पर आईडी और जन्म तिथि अंकित कर इस जमा फार्म की एक प्रति और भुगतान की प्रति ले जाकर कॉलेज में जमा करनी होगी।

{ एनरोलमेंट की प्रति भी 30 सितंबर तक दस्तावेज के साथ जमा करनी है।

{ इसके बाद 4 अक्टूबर तक फार्म जमा करने वाले छात्रों को दस्तावेज का वेरीफिकेशन कराना है।

कॉलेजों में छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू। आवेदन में लेट होने पर 200 रुपए लगेगी फीस

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

जीवाजीविश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लिए नामांकन फार्म (एनरोलमेंट) भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 सितंबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत छात्रों को नामांकन के लिए फार्म भरना है। 30 सितंबर तक इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा, इसके बाद फार्म जमा करने वाले छात्रों को लेट फीस के रूप में 200 रुपए जमा करने होंगे। कॉलेज प्रबंधन ने बताया है कि ऑनलाइन फार्म भरने के बाद एक नवंबर से एनरोलमेंट नंबर जारी करने का काम शुरू हो जाएगा।

प्रथमसेमेस्टर के छात्रों को भरना है

कॉलेजों में यूजी और पीजी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को अपना इनरोलमेंट नंबर कराना है। इसीलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। अगर प्रथम सेमेस्टर में भाग लेने वाले छात्रों ने एनरोलमेंट नंबर के लिए आवेदन नहीं किया तो उन्हें परीक्षा फार्म भरने से वंचित होना पड़ जाएगा।

इन दस्तावेज को ले जाना जरूरी

एनरोलमेंट नंबर के लिए फार्म भरते वक्त छात्रों को यूजी के लिए हायर एजुकेशन की मार्क शीट, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, पूर्व की परीक्षाओं की अंकसूची, दूसरी यूनिवर्सिटी चेंज की है तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, गेप सर्टिफिकेट और टीसी पर डीईओ के हस्ताक्षर जरूरी रहेंगे।