इंजीनियर समेत दो का दिनदहाड़े अपहरण
िशवपुरी-गुना के बीच हथियारबंद गिरोह ने की वारदात
शिवपुरी-गुनाके बीच रेलवे ट्रैक पर टेलीकॉम केबल चेक कर रहे बेंगलुरु की कंपनी के इंजीनियर एक मजदूर का शनिवार को दिनदहाड़े अपहरण हो गया। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस की सात सर्चिंग पार्टियां जंगल में गईं हैं। इंजीनियर के अपहरण के बाद संभवत: कंपनी अब काम बंद कर सकती है। यही नहीं पाड़रखेड़ा स्टेशन का काम एक बार फिर अटक सकता है। याद रहे दस साल पहले भी पाड़रखेड़ा स्टेशन के नजदीक से एक इंजीनियर ज्ञानेन्द्र सिंह परमार का अपहरण हो गया था। डकैतों ने फिरौती लेकर ही इंजीनियर को मुक्त किया था।
इंजीनियर जयपाल खलको लेबर तुलसी आदिवासी शनिवार को पाड़रखेड़ा से 2 किमी शिवपुरी की ओर रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने पर कंपनी के अन्य कर्मचारी जब उस जगह पहुंचे, जहां इंजीनियर जयपाल काम कर रहे थे, तो वहां गैंती-फावड़े पड़े मिले और काम भी अधूरा था। कुछ दूर स्थित बने टेंट में भी जाकर देखा, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद ही गोपालपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
सात पार्टी कर रही हैं सर्चिंग
तुलसी आदिवासी
जयपाल खलको
गोपालपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कर सात पार्टी सर्चिंग के लिए जंगल में भेजी गईं हैं। मगरधा श्योपुर महादेव घाटी बैराड़ क्षेत्र में हथियारबंद गिरोह के मूवमेंट की सूचना मिली थी। -आलोककुमार, एएसपीशिवपुरी
पाड़रखेड़ा स्टेशन पर दस साल पहले भी हुआ था इंजीनियर का अपहरण, इसके बाद स्टेशन ही बंद हो गया था