टीचर को बेहोश कर 54 हजार की चोरी
टीचर को बेहोश कर 54 हजार की चोरी
शिवपुरी|करैराकी कच्ची गली में रहने वाली एक शासकीय टीचर को रविवार की दोपहर बेहोश कर एक नकाबपोश युवक 50 हजार के जेवर 4 हजार रुपए नकदी ले गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। विमला का कहना है कि छत के रास्ते एक युवक मुंह पर कपड़ा आंखों पर चश्मा लगाकर घर में घुस आया। जब विमला ने शोर मचाया तो उस युवक ने महिला का मुंह कपड़े से दबा दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। जब होश आया तो अलमारी खुली थी और सामान गायब था।