पेंशनर्स का सम्मान समारोह 17 को
शिवपुरी | जिलापेंशनर्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह 17 दिसंबर को पेंशनर्स भवन कोठी नं. 14 में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एसोसिएशन सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष आरएस छोंकर, संभागीय अध्यक्ष मोहन शर्मा तथा संयोजक एमएन शर्मा ने सर्व संबंधितों को सम्मान समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।