डॉ. पदमा को साहित्य अकादमी पुरस्कार
शिवपुरी | मप्रसाहित्य अकादमी भोपाल ने सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार डॉ. पद्मा शर्मा के कहानी संग्रह ‘जलसमाधि एवं अन्य कहानियाँ’ पर देने की घोषणा की है, जिसमें डॉ. पद्मा शर्मा को पुरस्कार में 21 हजार रुपए तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि मप्र साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष कविता, गीत, कहानी, उपन्यास तथा निबन्ध-आलोचना आदि विधाओं में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसके लिए इस बार उनके नाम का चयन किया गया है।