जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज
शिवपुरी | जिलाकांग्रेस कमेटी बैठक 15 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से एबी रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में शहर के विकास को लेकर जहां विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा होगी, वहीं नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह एवं पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा, मेडीकल कॉलेज के स्थानांतरण एवं जिले में यूरिया खाद एवं बिजली संकट पर चर्चा की जाएगी।