पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही रात में शहर से दो बाइक चोरी

एक ही रात में शहर से दो बाइक चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार की रात 8 बजे के लगभग शहर में बीच बाजार से एक साथ दो बाइकें चोरी हो गई। बाइक चोरी होने के बाद बाइक मालिक कोतवाली पहुंचे और उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि चंद्र प्रकाश पुत्र कामता प्रसाद की सदर बाजार इलाके से मोटर साइकिल चोरी हो गई। चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल को चुरा लिया। इसके अलावा ठीक 8 बजे के ही लगभग अज्ञात चोरों ने अजय सांखला पुत्र मोहन सांखला की सदर बाजार से दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चुरा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...