पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 63 परीक्षा केंद्र, 9 संवेदनशील फिर भी नहीं होगी वीडियोग्राफी

63 परीक्षा केंद्र, 9 संवेदनशील फिर भी नहीं होगी वीडियोग्राफी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल से आई बोर्ड सामग्री, 23 व 24 फरवरी को होगी वितरित

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी।

एक मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार 63 केंद्र बनाए हैं। इनमें से 9 केंद्र ऐसे हैं जिन पर नकल की संभावना है इसके बाद भी शिक्षा विभाग इन केंद्रों पर नकल पर निगाह रखने के लिए अपनी ओर से वीडियोग्राफी नहीं करा पाएगा। वीडियोग्राफी कराने के लिए शिक्षा विभाग के पास बजट का अभाव है। बजट न होने से अधिकारियों ने अभी तक इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने के लिए कोई प्लानिंग नहीं बनाई है। डीईओ परमजीत सिंह गिल का कहना है कि भोपाल से बोर्ड हमें बजट उपलब्ध करा देता है तो कुछ किया जा सकता है। फिलहाल तो शिक्षा विभाग इन केंद्रों पर केवल अपनी ओर से पर्यवेक्षक के अलावा नकल रोकने के दस्ते के माध्यम से निगाह रखेगा।

प्राइवेट परीक्षार्थियों पर रहेगी विशेष नजर

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्राइवेट छात्रों के लिए जो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, उन सभी केन्द्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बोर्ड के निर्देशानुसार प्राइवेट परीक्षार्थियों के सेंटर सरकारी स्कूलों में ही बनाए गए हैं।

परीक्षा सामग्री रखते शिक्षा विभाग के कर्मचारी ।

37538 परीक्षार्थी होंगे शामिल
एक मार्च से शुरू होने वाली 10 वीं की परीक्षा में 21379 परीक्षार्थी नियमित और 3353 परीक्षार्थी प्राइवेट रहेंगे।

हायर सेकंडरी में 11480 परीक्षार्थी नियमित रहेंगे और 1986 परीक्षार्थी प्राइवेट रहेंगे।

वीडियोग्राफी कराने के लिए बजट नहीं
जो संवदेनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र हैं उन पर हमारे पास वीडियोग्राफी कराने के लिए बजट नहीं। बजट आ जाएगा तो हम इसे करा लेंगे। वैसे नकल रोकने के लिए जिला मुख्यालय से दस्ते के अलावा अन्य टीमें तैनात रहेंगी। जिससे जिले में नगल पर रोक लागाई जा सके। परमजीत सिंह गिल, डीईओ, शिवपुरी

23 व 24 फरवरी को यह सामग्री हम वितरित करेंगे

बोर्ड से पेपर सेट सहित दूसरी सामग्री आ चुकी है। गार्ड की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम में यह सामग्री रखी गई है। 23 व 24 फरवरी को यह सामग्री हम वितरित करेंगे। जिसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजामात किए गए हैं। अशोक श्रीवास्तव , प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी

6 अतिसंवेदनशील और 3 संवदेनशील केंद्र
इस बार बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में 6 केंद्र अति संवेदनशील और 3 केंद्र संवेदनशील चिंहित किए गए हैं। इन केंद्रों पर नकल की संभावना के कारण ही इन्हें चिंहित किया गया। ऐसे में इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाती तो यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती थी लेकिन अब वीडियोग्राफी नहीं होगी तो कैसे नजर रख पाएंगे। अब शिक्षा विभाग का कहना है कि हम इन केंद्रों पर एक परमानेंट पैनल नकल रोकने के लिए तैनात रखेंगे।

जिले में 70 प्रतिशत केंद्रों पर नहीं हैं फर्नीचर की व्यवस्था
जिले में 70 प्रतिशत केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जब परीक्षार्थी पेपर देने आएंगे तो टाट पट्टी पर ही उन्हें पेपर देना होंगे। इन परीक्षा केंद्रों में उन सेंटरों की हालत सबसे ज्यादा खराब है जो ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ते हैं। दूर-दराज इलाकों के इन सेंटर में नीचे बैठकर ही परीक्षार्थियों को ही परीक्षा देना होगी। नीचे बैठकर अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा देने से परीक्षार्थियों को पेपर देते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल के प्रश्न पत्रों के बंडल स्ट्रॉन्ग रूम में सील्ड
हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड से प्राप्त प्रश्न पत्रों के बंडल 11 फरवरी को शिवपुरी आ चुके हैं। इस परीक्षा सामग्री को जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखकर संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में इसे सील्ड कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर गार्ड की सुरक्षा के बीच यह सामग्री रखी गई है। आगामी 23 व 24 फरवरी को सभी 63 केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को यह सामग्री उत्कृष्ट विद्यालय से दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...