31 मार्च तक शेष आधार कार्ड बनाने के निर्देश
शिवपुरी | कलेक्टर ने सोमवार को जिले में बनाए जा रहे आधार कार्ड पंजीयन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान श्री दुबे ने आधारकार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिए कि रणनीति तैयार कर 31 मार्च तक शेष बचे लोगों के आधारकार्ड बनाने का कार्य सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बनाए जाने वाले आधारकार्ड का सुपरवाइजर समन्वय करें और विद्यालयों में छात्रों के बनाए जाने वाले आधारकार्ड के समन्वय हेतु किसी एक शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में जबावदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व पुस्तक सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।