पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैर शिक्षकीय कार्य में लगे शिक्षकों दूसरे कार्यालयों से हटाए जाएंगे

गैर शिक्षकीय कार्य में लगे शिक्षकों दूसरे कार्यालयों से हटाए जाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | कलेक्टर राजीव दुबे ने ऐसे शिक्षक जो गैर शिक्षकीय कार्य में लगे हैं उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एक बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ कार्यरत कोई भी शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न है ऐसे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से संबंधित संस्था के लिए कार्यमुक्त करें। गैर शैक्षणिक कार्य में शिक्षक संलग्न पाए जाने पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय कार्यालयों के उपयोग हेतु लिए जाने वाले भवनो के किराया निर्धारण के लंबित प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर करें।

खबरें और भी हैं...