पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीकृष्ण यादव समाज का नि:शुल्क विवाह सम्मेलन आज

श्रीकृष्ण यादव समाज का नि:शुल्क विवाह सम्मेलन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | श्रीकृष्ण यादव(ग्वाल)समाज कल्याण समिति इटारसी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन श्रीकृष्ण यादव भवन गोपालनगर, सूरजगंज इटारसी पर सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। श्रीकृष्ण यादव समाज विकास समिति के अध्यक्ष आर.के.हांस, कार्यालय प्रभारी छोटेलाल यादव व किशोर सीरिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समाज में फैली दहेज प्रथा विरोधी कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति इटारसी के तत्वाधान में नि:शुल्क विवाह सम्मेलन श्रीकृष्ण-रूकमणि मंगल विवाह(बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर किया जाता है। इस दौरान प्रदेश स्तरीय भजन प्रतियोगिता(बसंत उत्सव) मनाया जाता है इसके अलावा श्रीकृष्ण युदुवंशम् स्मारिका का विमोचन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...