ई-ट्रांजिट पास के जरिए खनिजों के परिवहन व्यवस्था में होगा बदलाव
शिवपुरी | खनिज साधन विभाग द्वारा खनिजों के परिवहन की परिपत्र व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। विभागीय सूत्रों ने बताया है कि शासन की ई-गवर्नेंस नीति के पालन में अब ई-ट्रांजिट पास से खनिज परिवहन व्यवस्था लागू की जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी जबलपुर जिला इसके लिए चयनित किया गया है। अभी दो दिन पहले भोपाल में एसबीआई एवं एनआईसी के सहयोग से ई-ट्रांजिट पास से संबंधित कार्यशाला हुई। इसमें जिलों के खनि अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक उपस्थित थे। बताया गया है कि ई-ट्रांजिट पास से खनिजों के परिवहन की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। रॉयल्टी एवं कर गणना कार्य भी आसान हो जाएगा। इस प्रक्रिया में खनिज परिवहन के ठेकेदारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीकृत ठेकेदार के पास पेन कार्ड होना जरूरी है। पंजीकृत ठेकेदार अपने ट्रांजिट-पास स्वयं बना सकेंगे।