पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रजक समाज की बैठक कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | अखिल भारतीय धोबी महासंघ शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रादेशिक अधिवेशन व सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के गठन के लिए आवश्यक बैठक 14 फरवरी को स्थानीय रजक समाज सामुदायिक भवन जाधव सागर के निकट रखी गई है। रजक समाज के जिलाध्यक्ष रामसिंह रजक ने बताया कि इस बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष पद की बोली लगाई जाएगी। अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा 20 अप्रैल को प्रादेशिक अधिवेशन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्याम रजक को आमंत्रित किया गया है इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष भगवानदास मालवीय, अमित खत्री युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश वर्मा को आमंत्रित किया गया है।

खबरें और भी हैं...