सांसद सिंधिया का चार दिवसीय दौरा 14 से
शिवपुरी|लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के चीफ व्हिप एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी से जिले के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरा कार्यक्रम में सांसद 15 को कोलारस एवं 16 व 17 फरवरी को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे जिसके तहत 16 फरवरी को खोड़ सेक्टर में पद यात्रा करेंगे तथा 17 फरवरी को शिवपुरी ग्रामीण में रहेंगे ।
सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से बताया गया है कि सांसद सिंधिया 14 फरवरी को रात्रि ग्वालियर से प्रस्थान कर सीधे शिवपुरी आएंगे। यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। 15 फरवरी को सुबह 9.30 बजे बॉम्बे कोठी पर जनसंपर्क करेंगे,10.00 बजे नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे।