पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत दर वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

विद्युत दर वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | आम आदमी पार्टी विधानसभा पिछोर के सेक्टर प्रभारी अवधेश पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में एक ज्ञापन मप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा की जा रही विद्युत दर वृद्धि के विरोध में सौंपा गया। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें आप पार्टी नेता अवधेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि मप्र में मनमर्जी विद्युत बिलों, आंकलित खपत के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा जनता पर एक और प्रहार करते हुए विद्युत नियामक आयोग को विद्युत दर वृद्धि के लिए पत्र लिखा गया है इसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है और यह विद्युत दर वृद्धि सहन नहीं की जाएगी।

खबरें फटाफट
खबरें और भी हैं...