पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज मनेगा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज मनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | जिले की समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का आयोजन कर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित की जाएगी तथा छूटे हुए बच्चों को माप-अप दिवस 15 फरवरी को उक्त गोली खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का आयोजन एकीकृत बाल विकास परियोजना,स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के समन्वय से सुनिश्चित करना है। गौरतलब है कि कृमि / पटार संक्रमण से बच्चों का जहां एक ओर शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है वहीं दूसरी ओर उनके पोषण एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।

खबरें और भी हैं...