एक क्लिक पर पता चलेगा कहां से लें एजुकेशन लोन
|उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को एजुकेशन लोन के लिए अब केंद्र सरकार के मानव विकास मंत्रालय ने विद्या लक्ष्मी नाम से पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर शिक्षा ऋण देने वाले बैंक सहित रिफंड व ब्याज दर की भी पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
प्रथम चरण में विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर 22 प्रकार के शिक्षा ऋण के लिए 13 राष्ट्रीयकृत बैंकों को पंजीकृत किया है। मानव विकास मंत्रालय द्वारा यह पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। बारहवीं कक्षा के बाद जो विद्यार्थी आगे उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं, वे नेट के जरिए पोर्टल से घर बैठे सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों या अभिभावकों को भटकने की आवश्यकता नहीं है।