शाला प्रबंधन समितियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 11 से
जिले की समस्त शाला प्रबंधन समितियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में प्रत्येक जन शिक्षा केन्द्र पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण का प्रशिक्षण 11 से 12 फरवरी तक और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 14 से 15 फरवरी तक प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को शाला की योजनाओं, शाला संचालन, वित्तीय प्रबंधन से अवगत कराने के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।