समाजसेवी राजेश गोयल सम्मानित
शिवपुरी | मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के स सक्रिय कार्यकर्ता और समाजसेवी राजेश गोयल को सम्मानित किया गया है। राजेश गोयल रजत को उनकी वाकपटुता, संचालन की अनुकरणीय व प्रेरणादायी कार्यशैली व समाजहित में किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों को लेकर गत दिवस अग्रवाल महासभा विजयपुर जिला श्योपुर द्वारा शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान कर स मान किया गया। उक्त कार्यक्रम अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन था जो 6 से 8 फरवरी तक आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में 12 नव दंपतियों के तय हुए जो भविष्य में अपने जीवन साथी के रूप में नए जीवन की शुरूआत करेंगे। इस दौरान मंच से ओजस्वी संचालन को लेकर राजेश गोयल ने बड़े सरल स्वभाव से अपनी शैली में संचालन किया। इस सम्मान पर उन्हें समाजसेवी अमन गोयल, केशव दास पंसारी, दीपक प्रधान, संजय जैन, कमलेश गुप्ता आदि ने बधाई दी है।