- Hindi News
- कमियां छुपाने के फेर में बढ़ी मरने वालाें की संख्या, कलेक्टर बोले सूचना तंत्र पूरी तरह फेल
कमियां छुपाने के फेर में बढ़ी मरने वालाें की संख्या, कलेक्टर बोले- सूचना तंत्र पूरी तरह फेल
गांव में पहुंचे एसडीएम के सामने बच्ची ने दम तोड़ा तब चेता स्वास्थ्य विभाग।
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
हमारा14 लोगों का परिवार है, जिसमें हमारे पिता ही मुखिया थे। वे ही खेती-किसानी करके हम सभी भाई-बहनों का पेट भरते थे, लेकिन अब उनके जाने से पूरा परिवार लाचार सा हो गया है। बीमारी ने हमारे पिताजी को छीन लिया है, अब हमें समझ नहीं रहा कि हमारा घर-परिवार कैसे चलेगा? यह दर्द है ग्राम झंडा निवासी संतोष सिंह सोलंकी का। संतोष के पिता अतबल सिंह की बीमारी के कारण मौत हो गई। अगर यह डॉक्टरों की टीम पहले ही हमारे गांव में जाती तो मेरे पिता बच जाते। गांव में अभी भी मौत का सन्नाटा पसरा है। कुछ परिवार अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए हैं तो कई परिवार इस इंतजार में हैं कि जब सभी सदस्य स्वस्थ होकर जाएं, तब अस्थियां विसर्जन के लिए रवाना हों। गांव में पांच मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग का वो मैदानी अमला जिम्मेदार है, जिसने इतनी बड़ी त्रासदी को छुपाने के लिए पहले बहाने बनाए। जब डॉक्टरों की टीम के सामने ग्रामीण दम तोड़ने लगे तब उन्होंने माना कि बीमारी से मौत हो रही हैं। कलेक्टर ने भी यह माना है कि स्वास्थ्य विभाग का सूचना तंत्र फेल होने के कारण ऐसा हुआ।
ऐसेपल्ला झाड़ते रहे जिम्मेदार :सबसे पहले 11 सितंबर को भास्कर ने ग्राम झंडा में तीन मौत गांव बीमार, शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जब संवाददाता ने 10 सितंबर को बीएमओ नरवर डॉ. मुकेश गुर्जर से चर्चा की तो उनका कहना था कि गांव में दो लोगों की सर्पदंश से मौत हुई है, एक महिला कैंसर से पीड़ित थी, एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पूरी बातचीत में बीएमओ ने यह नहीं माना कि मौत बीमारी से हुई हैं। जबकि मरने वालों की जांच रिपोर्ट अभी भी परिजन के पास सुरक्षित हैं।
जबपहुंचा प्रशासन तब हरकत में आया महकमा : खबरप्रकाशित होते ही 11 सितंबर को करैरा एसडीएम एके चांदिल एवं नरवर नायब तहसीलदार सुरेश साहू, ग्राम झंडा पहुंचे। यहां उन्होंने बेकाबू होते हालात देखे तो हतप्रभ रह गए। बीमारों के बीच उन्हें हेमा (20) पुत्री जसवंत ठाकुर, की हालत अधिक गंभीर नजर आई। एसडीएम ने तत्काल युवती को उपचार के लिए करैरा पहुंचाया, जहां से हेमा को शिवपुरी लाया गया, लेकिन उसने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।
जिम्मेदारोंने नहीं, ग्रामीणों ने दी सूचना :ग्राम झंडा में बुखार से हो र