नाबालिग से दो लोगों ने की छेड़छाड़
शिवपुरी | देहातथाना अंतर्गत कोटा गांव में मकान बनाने के लिए गए दो लोगों ने यहां पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया है कि16 वर्षीय प्रीति बाथम (परिवर्तित नाम) अपने घर के पास शौच के लिए गई थी तभी आरोपी गौरीशंकर कुशवाह और रामकुरन गुर्जर ने इस बालिका को पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।