पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता मंदिर में चोरी, हनुमानजी से डरे चोर

माता मंदिर में चोरी, हनुमानजी से डरे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान मंदिर में चुराने के बाद भी काेने में छोड़ गए। सामान।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

शहरके दो मंदिरों में चोरों ने सेंध लगाई। माता मंदिर के ताले तोड़कर चोर चांदी का छत्र एवं दानपेटी समेट ले गए, जबकि हनुमानजी से चोर डर गए। चोरी का पूरा सामान एक थैली में रखने के अलावा चोर एक नया ताला भी आले में रख गए, क्योंकि उन्होंने ताला तोड़ दिया था।

आदर्श कॉलोनी में स्थित मां अष्टभुजी मंदिर के ताले तोड़कर चोर सवा पांच तोला वजनी चांदी का छत्र, दानपेटी समेट कर ले गए। वहीं कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पीछे राठौर मोहल्ले में स्थित हनुमान जी के मंदिर के पुजारी गोपालदास महाराज ने बताया कि मंदिर में रखीं पीतल की मूर्तियां सिंहासन मौके से गायब था। मंदिर में बाहर की तरफ जब लोगों ने देखा तो एक पॉलीथिन में चोरी किया गया पूरा सामान एवं मूर्तियां रखी हुई थीं। इतना ही नहीं मंदिर के आले में एक नया ताला भी चोर छोड़कर गए। चोरों का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ, यह तो वे चोर ही बता सकते हैं, लेकिन ताला तोड़कर मंदिर का नुकसान होने की वजह से वे नया ताला तक वहां रखकर गए।