पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 को जब्त रेत, पत्थर की नीलामी होगी

17 को जब्त रेत, पत्थर की नीलामी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17 को जब्त रेत, पत्थर की नीलामी होगी

शिवपुरी|अवैधरूपसे भंडारित कर रखी गई जब्त खनिज फर्शी-पत्थर एवं खनिज रेत की खुली बोली द्वारा नीलामी यथा स्थिति में 17 सितम्बर को तहसील कार्यालय शिवपुरी में सुबह 11 बजे से की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि फर्शी पत्थर के मामले में न्यूनतम मूल्य 960 रुपए प्रति घनमीटर के मान से जबकि रेत के मामले में न्यूनतम मूल्य 212 रुपए प्रति घनमीटर के मान से रहेगा। इच्छुक बोलीदार को 10 हजार की राशि जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी शेष राशि एक सप्ताह में जमा करना पड़ेगी। बोलीदार का नियमानुसार नीलामी पास जारी किया जाएगा।

सहायकनोडल अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी|नगरीयनिकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 में मतदाता जागरूकता के लिए समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह सभी दिए गए निर्देश के तहत जागरूकता के कार्यक्रम चलाएंगे।

तिरुपतिके लिए गुना से जाएगी ट्रेन

शिवपुरी|मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के तहत 14 सितंबर को तिरुपति जाने वाली विशेष ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। उपसंचालक सामाजिक न्याय एचआर वर्मा ने तिरुपति यात्रा के लिए चयनित तीर्थ यात्रियों से कहा है कि वह 14 सितंबर को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन शिवपुरी पहुंचें। जिससे उन्हें ग्वालियर-दमोह पैसेंजर से गुना रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जा सके। जहां से विशेष ट्रेन द्वारा तिरुपति के लिए रवाना किया जाएगा।

बच्चोंने लगाए 900 पौधे

शिवपुरी.स्कूल में पढ़ने वाले ऐसे बच्चों को ढूंढा जाता है, जिनके घर में या आसपास पौधा लगाने के लिए जगह है। ऐसे बच्चे मिलने के बाद उनसे पहले चरण में पौधा लगाने के लिए गड्ढा खुदवाते हैं, दूसरे स्टेप में पौधे की सुरक्षा के लिए इंतजाम, तीसरे चरण में काली मिट्टी खाद की व्यवस्था करने के बाद चौथे चरण में उसे पौधा दिया जाता है। उस बच्चे के साथ एक सीनियर क्लास का बच्चा सहयोगी के रूप में रहता है। हर छह माह में उस पौधे की मॉनीटरिंग स्कूल प्रबंधन करता है। यह अनूठी पहल शहर के गीता पब्लिक स्कूल ने की है। संचालक के मुताबिक पिछले पांच साल में अभी तक बच्चे 900 पौधे लगा चुके हैं।

नि:शक्तविवाह योजना में दिए २५ हजार

शिवपुरी|नि:शक्तजनविवाह प्रोत्