पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन के फेर में लटक सकता है ‘निर्भया सेंटर’

जमीन के फेर में लटक सकता है ‘निर्भया सेंटर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलात्कारएवं अन्य वारदात से पीडि़त महिलाओं को सहायता दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर निर्भया सेंटर खोला जाना है। राज्य के प्रत्येक जिले में निर्भया सेंटर खुलेगा। केन्द्र सरकार के बजट से खुलने वाले इस सेंटर के लिए जिला अस्पताल के आसपास ही सेंटर खोले जाने की योजना है, लेकिन वर्तमान में जिला अस्पताल के पास सरकारी जमीन का अभाव है। सरकारी जमीन के अभाव के कारण निर्भया सेंटर के निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारी परेशानी में गए हैं। भोपाल से महिला सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से जिला मुख्यालय पर इस सेंटर को खोले जाने के लिए पत्र चुका है। सेंटर के लिए जमीन तलाशने का काम किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पहले से ही जमीन का अभाव है और निर्भया सेंटर के लिए जिस तरह से उसको खोलने की प्लानिंग है, उसमें कम से कम 3000 वर्गफीट जमीन की आवश्यकता है। वर्तमान परिस्थितियों में जिला अस्पताल के पास इतनी जमीन नहीं है, इसलिए इस सेंटर के निर्माण में जमीन की समस्या आड़े रही है।

केन्द्रसे मिलेगा बजट : प्रदेशकेसभी जिलों में निर्भया सेंटर खोले जाने की योजना है। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा बजट का निर्धारण किया गया है। वर्तमान में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर जिलों में पांच सेंटर खुलेंगे, उसके बाद आगामी योजना में इन सेंटरों को खोला जाएगा।

हमारे पास पहले से जमीन कम है

Ãहमारेपासपहले से ही अस्पताल में जमीन कम पड़ रही है। अस्पताल में नई बिल्डिंग बननी हैं यहां कई निर्माण काम होना हैं। अब इस निर्भया प्रोजेक्ट के लिए कहां से जमीन दे दें। हमने कह दिया है कि आप किसी दूसरी जगह देख लें।

-डॉगोविंदसिंह, सिविलसर्जन जिला अस्पताल शिवपुरी

अस्पताल के पास नहीं मिल रही जमीन

Ãनिर्भयासेंटरखोलने के लिए अस्पताल के आसपास ही जमीन चाहिए। लेकिन मिल नहीं रही है। सिविल सर्जन से बात की तो उन्होंने अस्पताल के लिए पहले से ही जमीन कम होने की बात कही है। अब इस परेशानी को देखते हुए दूसरी जगह सेंटर बनाने का का प्लान बना रहे हैं।

-ओपीपांडे,महिलासशक्तिकरण अधिकारी शिवपुरी

पीडि़ता को मिलेंगी सारी सुविधाएं : {जोनया निर्भया सेंटर खोला जाएगा, उसमें पीड़िता को तत्काल इसी केन्द्र पर चिकित्सीय सहायता, पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई होगी। { इसलिए इसे अस्पताल के आसपास बनाए जाने की योजना है। {इस केन