- Hindi News
- उखड़ी गिट्टी, कच्चे शौचालय, अंधेरे से परेशान लोग
उखड़ी गिट्टी, कच्चे शौचालय, अंधेरे से परेशान लोग
क्षेत्र: मेलाग्राउंड के सामने, सिद्धेश्वर कॉलोनी, मोहन नगर, सर्वोदय नगर, साईंबाबा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी
भास्कर संवाददाता| शिवपुरी
शहरके वार्ड क्रमांक 27 की भाजपा पार्षद अनीता भार्गव ने वार्ड में सीसी सड़क नालियां बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखाई, लेकिन उनकी गुणवत्ता भी कमजोर होने से अब वो परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़कों की उखड़ी गिट्टी के अलावा चौतरफा गंदगी एवं स्ट्रीट लाइट बंद होने से वार्डवासी परेशान हैं। कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या भी अधिक है। वार्ड में कच्चे शौचालय अभी भी उपयोग किए जा रहे हैं, जिनसे फैलने वाली गंदगी आसपास रहने वालों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। खास बात यह है कि इस बार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने के बाद से पार्षद ने वार्ड पर ध्यान देना ही बंद कर दिया। जब उनसे इस संबंध में पूछा तो वे कहते हैं कि हमने अपने वार्ड को ऐसा चमकाया कि वार्ड 28 की जनता हमें चुनाव लड़ने के लिए बुला रही है।
वार्डके हालात
Áसड़क:मेलाग्राउंड के सामने की छत्री रोड मुख्य सड़क बनने के साथ ही गड्ढों में तब्दील हो जाती है। वार्ड में 90 फीसदी क्षेत्र में सीसी सड़क बनी हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश की गिट्टी उखड़ रही है।
Áपानी:साईंबाबाकॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी के पिछले हिस्से में पानी की समस्या है। मोहन नगर में भी लोग पानी ढोकर लाते हैं।
Áसफाई:मोहननगर में पूर्व नपाध्यक्ष ने पार्क के लिए जगह चिह्नित कर बाउंड्री बनवाई, लेकिन उसमें गंदा पानी एवं सूअर घूम रहे हैं। सिद्धेश्वर रोड किनारे लाइन से कच्चे शौचालय बने हुए हैं, जो वहां रहने वालों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं।
गंदगी की तरफ नहीं दे रहा कोई ध्यान
कच्चेशौचालय एवं खाली प्लॉट में कचरे के ढेर पूरी कॉलोनी के लिए समस्या बने हुए हैं। साफ-सफाई होती नहीं है, जिससे बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।
बंटीशर्मा, सिद्धेश्वरकॉलोनी
घर के सामने ही कच्चे शौचालय
घरके सामने ही कच्चे शौचालय हैं, जिस वजह से चौतरफा गंदगी फैल रही है। सामने खाली प्लॉट में फेंका जाने वाला कचरा भी समस्या बना हुआ है। पूरी कॉलोनी के लिए परेशानी है।
मुकेशगुप्ता, सिद्धेश्वरकॉलोनी की गली
खाली प्लॉट में गंदगी से परेशान
हमारेघर के दोनों ओर खाली प्लॉट में गंदा पानी कचरा भरा हुआ है। जिसमें से उठने वाली दुर्गंध के चलते बाहर बैठना मुश्किल हो जाता