- Hindi News
- रात भर चाबीघर का नंबर लगाते रहे,23 घंटे बाद आई बिजली
रात भर चाबीघर का नंबर लगाते रहे,23 घंटे बाद आई बिजली
शहरकी सर्किट हाउस रोड, रामबाग कॉलोनी और खुड़ा क्षेत्र के चार सौ से अधिक परिवारों को शुक्रवार की रात अंधेरे में काटनी पड़ी। एबी रोड बायपास पर रखे ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद इस क्षेत्र की बिजली शुक्रवार की शाम पांच बजे गुल हुई। बिजली गुल होने के बाद इन कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना चाबी घर पर दी। इसके बाद भी बिजली कंपनी के अफसर कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। नतीजा यह रहा है कि शाम को गुल हुई बिजली 23 घंटे बाद शनिवार की शाम को 4 बजे आई।
पूरासिस्टम पड़ा है ध्वस्त :{ शहर में आए दिन बिजली के तार, ट्रांसफार्मर में खराबी, फाल्ट आदि के कारण शिकायतों पर गंभीरता से कोई सुनवाई नहीं होती है। { पूरा सिस्टम इस समय ध्वस्त पड़ा हुआ है। शिकायतों के निराकरण पर कोई वरिष्ठ अधिकारी मॉनीटरिंग नहीं करता। { रात को आई फाल्ट की खराबी पर कोई सुनवाई नहीं होती। जबकि विभागीय अधिकारी चाबी घर पर चौबीस घंटे लाइनमैन अन्य कर्मचारी तैनात करने का दावा करते हैं।
शिकायतपर नहीं करते गौर: {कमलागंज में मामू पान वाली में गली में 8 सितंबर को ट्रांसफार्मर में अर्थिंग की प्रॉब्लम के कारण पूरे 25 घंटे बिजली गायब रही। यहां पर लोगों की शिकायतों पर बिजली कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। { बायपास स्थित राजीव नगर में भी बीते रोज रात के समय हुई बिजली लाइन में खराबी के बाद यहां पर भी लोगों को परेशान होना पड़ा। कई घंटों बाद यहां पर सुधार का काम हुआ।
सर्किट हाउस रोड पर रामबाग कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी
लापरवाही बरती होगी तो करेंगे कार्रवाई
Ãकिसीकर्मचारीने सुनवाई में लापरवाही बरती है तो मैं इसकी जानकारी लेता हूं। यदि ऐसा हुआ है तो उन पर कार्रवाई होगी। मैंने इस बारे में एई डीई को निर्देश दिए हैं कि चाबी घर पर शिकायतों की सुनवाई के लिए रजिस्टर संधारण करने के साथ इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए।
-एसकेत्रिवेदी,महाप्रबंधक,बिजली कंपनी शिवपुरी
अधिकारी नहीं देते ध्यान
Ãचाबीघर पर मनमानी हो रही है। परेशान लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती। अधिकारी भी ध्यान नहीं देते। इसलिए डीई एई की जवाबदारी निश्चित की जाए।
-राजेशगुप्ता,रामबागकॉलोनी शिवपुरी