- Hindi News
- भाजपा कल मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भाजपा कल मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
एकात्ममानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को जयंती कार्यक्रमोंं की रूपरेखा तय की।
भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के सभी मंडल के कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किए जाएंगे। श्योपुर नगर मंडल का कार्यक्रम शिवपुरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर होगा। जिसमें विधायक दुर्गालाल विजय मुख्य वक्ता होंगे। बड़ौदा मंडल मुख्यालय पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद सोनी उपस्थित रहेंगे। मानपुर मंडल का कार्यक्रम ग्राम जावदेश्वर स्थित गुरु महाराज की बगीची पर होगा। जिसमें जिला महामंत्री अरुण ओसवाल मुख्य वक्ता रहेंगे। वीरपुर मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन कम्यूनिटी हॉल पर रखा गया है। जिसमें पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा मुख्य वक्ता होंगे। विजयपुर मंडल पर जयंती कार्यक्रम में बीके शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। प्रेमसर मंडल का कार्यक्रम तेजाजी महाराज के चबूतरे पर होगा। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लख्मीचंद रावत मुख्य वक्ता रहेंगे। कराहल मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल चौक पर किया जाएगा। जिसमें जिला महामंत्री देवकीनंदन पालीवाल मुख्य वक्ता रहेंगे। पार्टी की ओर से सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अपने अपने मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई है।