- Hindi News
- चार घंटे तक जांच अधिकारी को बैठाया,नहीं दिए दस्तावेज
चार घंटे तक जांच अधिकारी को बैठाया,नहीं दिए दस्तावेज
कृषिएवं ग्रामीण विकास बैंक (पुराना नाम भूमि विकास बैंक) में हुए घपलों की जांच के लिए ग्वालियर से राज्य बैंक के विकास प्रबंधक महेंद्र कुमार गुप्ता सोमवार को बैंक कार्यालय पहुंचे, लेकिन बैंक प्रबंधक विनोद कोटिया ने तमाम बहाने बनाकर चार घंटे तक जांच अधिकारी को कोई कागज नहीं दिए। फाइलें एवं अन्य ऋण दस्तावेज मिलने से जांच अधिकारी श्री गुप्ता हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। नाम के लिए शाम को कुछ फाइलें दिखाई लेकिन कार्यालय बंद करने का समय हो जाने के कारण मामला अगली तारीख के लिए टाल दिया गया। बैंक प्रबंधक विनोद कोटिया ने ग्वालियर से आए जांच अधिकारी का सहयोग कर दस्तावेज उपलब्ध कराने में आनाकानी की। जिन अनियमितताओं को लेकर शिकायतें हुई हैं उनके पूरे दस्तावेज मिलने से जांच का काम आगे नहीं बढ़ सका। इसके अलावा बैंक के ही एक पूर्व कर्मचारी ने इस घपले की जो शिकायत की है वह भी बैंक पहुंचकर अपने लिखित दस्तावेज मुहैया कराना चाहता था, लेकिन मामले को रफा-दफा करने के लिए बैंक प्रबंधन के कुछ कर्ताधर्ता लगे रहे।
जिन पर आरोप, उन्हें क्यों नहीं हटाया :बैंक के प्रबंधक विनोद कोटिया पर आर्थिक अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। भोपाल सहित जिला मुख्यालय पर सहकारिता विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत हो चुकी है, इसके बाद भी इन्हें यहां से नहीं हटाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन प्रबंधक महोदय के शिवपुरी में रहते हुए निष्पक्ष जांच कैसे हो पाएगी यह बड़ा सवाल है।
एजीएम बैठक के कारण शुुरुआत में जरूर इंतजार करना पड़ा
Ãजबहमजांच करने के लिए गए तो एजीएम बैठक की बात कहकर शुरुआत में कुछ घंटे जरूर हमें इंतजार करना पड़ फिर भी कुछ दस्तावेज हमें मिल गए हैं। अब बैंक एजीएम की बैठक जब हो जाएगी तो दोबारा से हम शिवपुरी आएंगे और जांच का काम आगे बढ़ाएंगे।
-महेंद्रगुप्ता,जांचअधिकारीएवं विकास प्रबंधक, राज्य बैंक ग्वालियर
कई घंटे तक फाइलें नहीं दिखाईं
Ãबैंकमेंहुई अनियमितताओं को लेकर ग्वालियर से जो जांच टीम आई उसे कई घंटे तक फाइलें दस्तावेज नहीं दिखाए गए। हम भी अपनी शिकायत के संबंध में दस्तावेज बयान देने गए थे लेकिन प्रबंधक की मनमानी से जांच का काम नहीं बढ़ा अब जांच अधिकारी ने हमसे अगली तारीख पर आने की बात कही है।
-श्रीप्रकाशगुप्ता, शिकायतकर्ताशिवपुरी
इन गड़बड़ियों की चल रह