मानवाधिकार मिशन की कार्यकारिणी गठित
शिवपुरी| जिलेमें मानव अधिकारों के हनन को रोकने और मानव हित संरक्षण को लेकर गठित मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र राय द्वारा अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मानवाधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर गठित इस कार्यकारिणी में जिला स्वास्थ्य संरक्षक पद पर डॉ. एके मिश्रा तथा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अवनीत सिंह बत्रा, राजकुमार गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह एवं डॉ. राकेश समाधिया को सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र राय ने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य मानव हितों की रक्षा तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है। इसके लिए संगठन अब जिला स्तर पर अपनी टीम तैयार कर मानवहितों की रक्षार्थ कार्य करेगा।