पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाली बनाए रखने लगाए पौधे

हरियाली बनाए रखने लगाए पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| जिलेमें लगातार घटते जंगल तथा शहर में हरियाली बनाए रखने के लिए सोमवार को फिजीकल कॉलेज स्थित विवेकानंदपुरम क्षेत्र की सरकारी भूमि पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में न्यायाधीश कौशलेंद्र सिंह भदौरिया तथा अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर चित्रकार गोपालकिरण, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर विजयवर्गीय, अनूप शर्मा, गिरजादेवी, किरणदेवी, नवीन लिटौरिया, चंदनसिंह धाकड़, हिमशिखा, निहारिका अन्य गणमान्य नागिरक उपस्थित थे।