- Hindi News
- हारे कांग्रेसी ने भाजपा पार्षद को परिवार सहित घर में घुसकर पीटा
हारे कांग्रेसी ने भाजपा पार्षद को परिवार सहित घर में घुसकर पीटा
भास्कर न्यूज | शिवपुरी/बदरवास
नगरपंचायत बदरवास के वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद पद का चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ सोमवार की रात भाजपा के चुने गए पार्षद के घर में घुसकर परिजनों की मारपीट कर दी। मंगलवार सुबह पार्षद पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ हुई घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए। पूरा बाजार बंद करवाकर पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उधर एसडीएम, एसडीओपी आसपास के पुलिस थानों से भी फोर्स बदरवास बुलवा लिया गया। देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शेष की तलाश जारी है। खास बात यह है कि जिस कांग्रेस प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप लगा है, ये वही है जो मतदान से दो दिन पूर्व गायब हो गया था, बाद में उसे पुलिस खतौरा से ढूंढ़कर लाई थी।
यहहै मामला : वार्डक्रमांक 9 से पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल (भाजपा) चार बार से लगातार पार्षद चुने जा रहे हैं। जबकि वार्ड 8 से कमलेश ग्वाल (कांग्रेस) भी लगातार तीन बार पार्षद रह चुका है। इस बार वार्ड 8 आरक्षण में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने की वजह से कमलेश ने वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और परिणाम आने पर राधे बंसल ने उसे 36 वोटों से हरा दिया। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतदान से पहले परिणाम के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताते हैं कि सोमवार की शाम को राधे कमलेश के बीच कहासुनी हो गई थी। रात 9.30 बजे कमलेश अपने 6-7 साथियों के साथ लाठियों से लैस होकर राधे बंसल के घर में घुस गया।
बताते हैं कि कमलेश उसके साथियों ने राधे बंसल के अलावा उनकी प|ी ममता बंसल (पूर्व पार्षद), बेटी मोंटी, बेटे सौरभ गौरव की पिटाई कर दी और मौके से भाग गए। मारपीट का शिकार हुआ बंसल परिवार रात में ही पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। बताते हैं कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की बात कही थी, इसलिए मंगलवार की सुबह तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश
यह वो ही पार्षद प्रत्याशी है जो मतदान से दो दिन पहले गायब हो गया था और परिजनों ने विरोधी पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाया था। बाद में उसे पुलिस खतौरा से पकड़कर ले आई थी। रात में अपने भाई-बंधुओं के साथ मिलकर पार्षद के घर में घुसकर मारपीट की। प्रकरण दर्ज करके कमलेश को गिर