यात्री बस पलटी, तीन छात्रा सहित 11 घायल
देहरदा तिराहे से दो किमी पहले हुई दुर्घटना।
भास्करसंवाददाता| लुकवासा
अशोकनगरसे शिवपुरी रही रघुवंशी ट्रेवल्स एमबी 33 बी 0178 मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे देहरदा तिराहे से दो किमी. दूर पचावली रोड पर पलट गई। वाहन चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में तीन परीक्षा देने लुकवासा रही छात्राओं सहित 11 लोगों को चोटें आई हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य आठ यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बताया कि ऊपर-नीचे खचाखच भरी यात्री बस सुबह 10.10 बजे के करीब पचावली से शिवपुरी के लिए रवाना हुई। तभी 10.30 बजे के करीब देहरदा तिराहे से दो किमी. पहले यात्री वाहन चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाते हुए रोड किनारे बने गड्ढे में उतार दिया और लहराती हुई बस सड़क किनारे जा पलटी। शोर-शराबा सुन आसपास के ग्रामवासी घटना स्थल की ओर दौड़े और बाद में घायलों उपचार के लिए लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
दुर्घटना में यात्री रामकृष्ण आदिवासी, परमाल, गजराम तथा विन्नी आदिवासी सभी निवासी पचावली, धनकुंवर कुशवाह निवासी खतौरा, वीरेंद्र आदिवासी सतपुरा तथा नंद कुमारी यादव निवासी बरौदिया को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि आनंदपुर से लुकवासा में हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा देने जा रही घायल छात्रा वर्षा परिहार, सुषमा परिहार तथा रीना जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन द्वारा वापस आनंदपुर ले जाया गया है।
हादसे में घायल महिला।