पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो आदतन अपराधी जिलाबदर

दो आदतन अपराधी जिलाबदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | आदतनअपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजीव दुबे ने जिले के दो आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलो की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया है। कलेक्टर द्वारा तआदतन अपराधी दीपक पुत्र भूषण ढीमर निवासी चंदेरी की पौर थाना कोलारस एवं संजू उर्फ संजीव पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी भौंती हाल टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे करैरा जिला शिवपुरी को जिलाबदर घोषित कर जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया गया है।