पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार से बौखलाए कांग्रेस नेता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को परिजन सहित पीटा

हार से बौखलाए कांग्रेस नेता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को परिजन सहित पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी/बदरवास

नगरपंचायत बदरवास के वार्ड क्रमांक 9 से पार्षद पद का चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ सोमवार की रात भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद सहित उसके परिजन को पीट दिया। रात में पुलिस ने पीड़ित परिवार का मेडिकल करवाया। मंगलवार की सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ हुई घटना के विरोध में उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। बाजार बंद करवाकर पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कुछ भाजपा नेता भी बदरवास पहुंचे। देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शेष आरोपियाें की तलाश की जा रही है। खासबात यह है कि जिस कांग्रेस प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप लगा है, वह वोटिंग से दो दिन पूर्व गायब हो गया था, बाद में उसे पुलिस खतौरा से ढूंढ़कर लाई थी।

यहहै मामला :वार्ड क्रमांक 9 से पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल (भाजपा) चार बार से लगातार पार्षद चुने जा रहे हैं। जबकि वार्ड 8 से कमलेश ग्वाल (कांग्रेस) भी लगातार तीन बार पार्षद रह चुका है। इस बार वार्ड 8 आरक्षण में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने की वजह से कमलेश ने वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। लेकिन उसे राधेश्याम बंसल ने 36 वोटों से हरा दिया। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतदान से पहले परिणाम के बाद भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

रातमें यह हुई घटना :बताते हैं कि सोमवार की शाम को राधे कमलेश के बीच कहासुनी हो गई थी। रात 9.30 बजे कमलेश अपने 6-7 साथियों के साथ लाठियों से लैस होकर राधे बंसल के घर में घुस गया। बताते हैं कि कमलेश उसके साथियों ने राधेश्याम बंसल के अलावा उनकी प|ी ममता बंसल (पूर्व पार्षद), बेटी मोंटी, बेटे सौरभ गौरव की पिटाई कर मौके से भाग गए। मारपीट का शिकार हुआ बंसल परिवार रात में ही पुलिस थाने पहुंचा। उसका मेडिकल कराया गया। बताते हैं कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की बात कही थी, इसलिए मंगलवार की सुबह तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था। एडीओपी चंद्र कुमार आर्य ने बताया कि मुख्य आरोप कमलेश को गिरफ्तार कर शेष की तलाश जारी है। यह वही पार्षद पद प्रत्याशी है जो मतदान से दो दिन पहले गायब हो गया था।

घायल पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे बंसल

मेरे बच्चे को छ