पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा का बदला पैटर्न, लोकल स्तर पर बने पेपर

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का बदला पैटर्न, लोकल स्तर पर बने पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कक्षा9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं हैं। इस बार इन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पत्र तैयार करने का काम स्थानीय स्तर पर ही शिक्षकों से कराया गया है। इस बार परीक्षा पेपर का पैटर्न बदलते हुए लोकल स्तर पर ही पेपर तैयार कराए गए हैं। बीते वर्ष जो अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुईं थीं, उसमें पेपर तैयार करने का काम भोपाल स्तर से हुआ था और भोपाल से ही प्रश्नपत्र आए थे, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया बदल दी गई है।

राहतकी सांस ली है शिक्षकों ने : इसबार बोर्ड पैटर्न पर पेपर आने से सरकारी हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। कारण यह है कि बोर्ड पैटर्न पर जो पेपर आते थे वह कठिन थे, जबकि स्थानीय स्तर पर जो पेपर तैयार हुए हैं उन्हें शिक्षकों ने अपने सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक स्तर का ध्यान में रखकर बनाया है।

परिणाममें जुड़ेंगे 10 प्रतिशत अंक : कक्षा9 और 11 वीं में जो बच्चे अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दे रहे हैं उनके अंक का 10 प्रतिशत बाद में वार्षिक परीक्षा के परिणामों में जोड़ा जाएगा। इसलिए बच्चे भी पूरी तैयारी के साथ इन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को देते हुए नजर रहे हैं।

जमीनपर बैठकर देना पड़ रही हैं परीक्षाएं : जिलेमें कई ऐसे सरकारी हाईस्कूल हायर सेकंडरी विद्यालय हैं, जहां पर टेबल कुर्सी की व्यवस्था नहीं है। इन स्कूलों के छात्रों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नीचे टाट पट्टी पर बैठकर अपने स्कूल में देनी पड़ रही हैं। दो साल में कई सरकारी विद्यालयों का हाईस्कूल हायर सेकंडरी में उन्नयन हुआ है, लेकिन वहां पर व्यवस्था सुधारने के लिए कोई आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए हैं। यही कारण है कि इन सरकारी विद्यालयों में व्यवस्थाएं चारों खाने चित्त हैं। इन अव्यवस्थाओं के बीच छात्रों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा देनी पड़ रही हैं।

आनन-फाननमें पूरा किया गया है कोर्स :नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव होने के कारण सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्यक्रम में लगी रही, जिसके कारण कई स्कूलों में तो समय पर कोर्स नहीं हो पाया। आनन-फानन में यहां कोर्स पूरा भी हुआ है तो कई बच्चे इसे सही ढंग से समझ नहीं पाए। कोर्स पूरा होने के कारण मजबूरी में छात्रों को परीक्षाएं देनी पड़ रही है।

शिवपुरी| उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित होती अर्द्धवार्षिक परीक्षा

ब्लू