- Hindi News
- सर्व ब्राह्मण महासभा का सदस्यता अभियान शुरू
सर्व ब्राह्मण महासभा का सदस्यता अभियान शुरू
सर्व ब्राह्मण महासभा का सदस्यता अभियान शुरू
शिवपुरी|समाजकेविकास एवं एकजुटता को लेकर इन दिनों अखिल भारतीय संगठन सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में विप्रबंधुओं ने आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभा सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी वीरेंद्र शर्मा (सिरसौद) ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा का सदस्यता अभियान अभा सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हरीश मिश्रा (छतरपुर) तथा महामंत्री राकेश समाधिया (सम्राट) के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसमें सभी वर्ग उपवर्गीय ब्राह्मण बंधुओं द्वारा अपना सहभागिता प्रदर्शित की जा रही है। उन्होंने समस्त विप्र बंधुओं से समाज के विकास एवं उत्थान के लिए जारी महासभा के सदस्यता अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है।