पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान विश्वकर्मा को याद किया

भगवान विश्वकर्मा को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | शहरके विभिन्न श्रमिक मजदूर संगठनों द्वारा बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय कर्मचारी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मप्र भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पदाधिकारी सदस्यों तथा श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा को याद किया। कार्यक्रम में श्रम अधिकारी व्हीव्हीएस चौहान, श्रम निरीक्षक अिनल बंसल, राघवेंद्र श्रीवास्तव तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री हरीश चौबे सहित बड़ी संख्या में विभिन्न मजदूर संगठनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।