पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो फिल्म से समझाए बीमारी से बचाव के उपाय

वीडियो फिल्म से समझाए बीमारी से बचाव के उपाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

राष्ट्रीयशहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को बड़ौदी में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा डॉक्टरों ने वीडियो फिल्म के जरिए लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। यहां लगाए गए शिविर में दो सौ मरीजों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।

सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि नगर की ऐसी मलिन बस्तियां जो स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, उनके रहवासियों में स्वास्थ्य और उपचार के प्रति जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से यह शिविर लगाए जा रहे हैं। इस शिविर में वीडियो फिल्म के माध्यम से मलेरिया से बचाव के उपाय, अपने आसपास कैसे सफाई रखें, बीमार होने पर क्या करें, प्रसूता महिला की देखभाल रक्त की कमी होने पर कहां पर इलाज कराएं आदि विषय पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसी तरह का एक शिविर पूर्व में आदिवासी बस्ती मदकपुरा में भी लगाया जा चुका है। आंगनबाड़ी केन्द्र बड़ौदी में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता, शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा साफ-सफाई, शुद्घ पेयजल पर भी विस्तार से जानकारी भी दी गई। इस शिविर में डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों का चेकअप कर नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।