मलेरिया से निपटने लगाया शिविर
शिवपुरी | मौसमीबीमारियों की रोकथाम के लिए इन दिनों समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों मोहल्लों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रोज ठकुरपुरा की आदिवासी बस्ती में एक मलेरिया रोग निदान एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपस्थित रहकर बस्ती के 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 17 मरीजों की मलेरिया स्लाइड बनाई। संस्था अध्यक्ष सोनिया सांखला सचिव राखी जैन ने बताया कि इनरव्हील क्लब की सदस्य प्रिया अरोरा, दीप्ति त्रिवेदी, रानी गोयल, चन्दा अग्रवाल आदि ने आदिवासी बस्ती में घर-घर जाकर वहां रह रहे लोगों को मलेरिया रोग से बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखने की समझाइश भी दी।